Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में Nothing Phone 4b को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। देश में इस वर्ष मार्च में Nothing Phone 4a को लॉन्च किया गया था

Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट हो सकता है

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b में 6.7 इंच Flexible AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • भारत में Nothing Phone 4b को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने  Nothing Phone 4b के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में टीजर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में Snapdragon का चिपसेट दिया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूट्यूबर Almighty Tech (@almightytech12) ने Nothing Phone 4b की इमेजेज को लीक किया है। इन इमेजेज में यह स्मार्टफोन व्हाइट, पर्पल और ब्लैक कलर्स में है। इससे पहले कंपनी ने इसे ब्लू कलर में उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Nothing Phone 4b में 6.7 इंच Flexible AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 हो सकता है। Nothing Phone 4b में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चल सकता है। Nothing Phone 4b की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

भारत में Nothing Phone 4b को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। देश में इस वर्ष मार्च में Nothing Phone 4a को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। Nothing Phone 4a की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें नया Glyph Bar इंटरफेस है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »