OnePlus ने Amazon Prime Day Sale 2026 के लिए ऑफर्स की घोषणा कर दी है। OnePlus 13, OnePlus 15, Nord सीरीज, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट और अन्य बेनिफिट्स मिलेंगे।
OnePlus ने Amazon Prime Day Sale 2026 के लिए अपने स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, सेल के दौरान OnePlus 13, OnePlus 15, Nord सीरीज, Pad सीरीज और Buds लाइनअप पर बैंक डिस्काउंट, डायरेक्ट प्राइस कट और No Cost EMI जैसे कई ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और ऑफर्स Amazon के अलावा OnePlus के आधिकारिक चैनलों पर भी उपलब्ध रहेंगे।
OnePlus ने बताया है कि सभी ऑफर्स 4 जुलाई से Amazon, OnePlus India वेबसाइट, OnePlus Store App और OnePlus Experience Stores पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स Flipkart, Blinkit, Myntra और अन्य अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी खरीदे जा सकेंगे।
अगर आप Nord सीरीज का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये होगी। वहीं OnePlus Nord CE 6 को 29,999 रुपये और OnePlus Nord CE 6 Lite को 22,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा। Nord 6 पर 3,000 रुपये तक और Nord CE मॉडल्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ Nord सीरीज पर भी 6 महीने तक की No Cost EMI का फायदा दिया जाएगा।
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बात करें तो OnePlus 13 को सेल में अब तक की सबसे कम इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं OnePlus 13s पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 46,999 रुपये रह जाएगी। इन दोनों फोन्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 6 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा।
नई OnePlus 15 सीरीज पर भी कंपनी ने आकर्षक ऑफर्स दिए हैं। OnePlus 15 को बैंक ऑफर के बाद 81,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं OnePlus 15R पर 3,000 रुपये का डायरेक्ट प्राइस कट और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। दोनों ऑफर्स मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत 48,999 रुपये रह जाएगी।
टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी कई ऑफर्स रखे गए हैं। OnePlus Pad 4 की इफेक्टिव कीमत 55,999 रुपये होगी और इसके साथ OnePlus Stylo Pro (कीमत 5,499 रुपये) मुफ्त मिलेगा। वहीं OnePlus Pad Lite को 16,999 रुपये और OnePlus Pad Go 2 को 26,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Pad Go 2 के साथ 3,999 रुपये कीमत वाला Stylo भी बिना अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा।
ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus Nord Buds 4 की इफेक्टिव कीमत 3,099 रुपये होगी। इसके अलावा OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC को 1,899 रुपये, Nord Buds 3R को 1,599 रुपये, Nord Buds 4 Pro को 3,799 रुपये, OnePlus Buds 4 को 5,599 रुपये और OnePlus Buds Pro 3 को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान