पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च किया जा सकता है
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किया गया था। Vivo X Fold 6 को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी के दो स्मार्टफोन्स को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo X Fold 6 को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है। देश में पिछले वर्ष जून में Vivo X Fold 3 Pro और जुलाई में Vivo X Fold 5 को लॉन्च किया गया था। हालांकि, कंपनी ने Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है।
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Vivo X Fold 6 में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज अनफोल्ड करने पर 157.16 x 145.66 x 4.40 mm और फोल्ड करने पर 157.16 x 74.26 x 9.40 mm का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत