Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स

इन स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है

Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स

Photo Credit: Oppo

इन स्मार्टफोन्स के के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16 Pro शामिल है
  • इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं
  • चीन में पेश किए गए इन स्मार्टफोन्स में 200 MP का प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को सोमवार को लॉन्च किया गयाहै। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 16 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। 

Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 3,899 (लगभग 54,800 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,999 (लगभग 56,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,299 (लगभग 60,300 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 4,899 (लगभग 68,700 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Reno 16 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,499 (लगभग 63,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,899 (लगभग 68,700 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,299 (लगभग 74,400 रुपये) का है। यह स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध होगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 29 मई से चीन में की जाएगी। 

Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इन स्मार्टफोन्स में डुअल SIM दिया गया है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले समान रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s और Oppo Reno 16 में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Reno 16 Pro में 7,000 mAh और Oppo Reno 16 में 6,700 mAh की बैटरी दी गई है। ये स्मार्टफोन्स 80 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »