• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी

Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी

पिछले वर्ष नवंबर में चीन में Huawei Mate 80 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं

Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी

Photo Credit: Huawei

पिछले वर्ष नवंबर में चीन में Huawei Mate 80 सीरीज को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को इसके साथ पेश करने की कम संभावना है
  • चीन के स्मार्टफोन मार्केट में Huawei की बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को इसके साथ पेश करने की कम संभावना है। पिछले वर्ष नवंबर में चीन में Huawei Mate 80 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर RuryRen ने बताया है कि Huawei Mate 90 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के साथ कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate XT 2 को इसके साथ पेश करने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष Huawei Mate 80 सीरीज के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी पेश किया गया था। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च करने से Huawei को Xiaomi 18 सीरीज और iQOO 16 के साथ कॉम्पिटिशन करने में मदद मिलेगी। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 18 सीरीज को भी सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसी टिप्सटर ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि Huawei Pura 90S Pro और Huawei Pura 90S Pro+ के लॉन्च की योजना रद्द कर दी गई है। 

इस वर्ष फरवरी में Huawei Mate 80 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गा था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच OLED डिस्प्ले (2,832 × 1,280 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोक्स के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,750 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले वर्ष नवंबर में फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X7 को पेश किया गया था।  इस स्मार्टफोन में 8 इंच (2,210 x 2,416 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर स्क्रीन और 6.49 इंच (1,080 x 2,444 पिक्सल्स) क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,600 mAh की बैटरी 66 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »