Oppo F5 भारत में आज होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो का नया लेटेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और कंपनी की भारतीय वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल और यूट्यूब पेज के अलावा इवेंट को नीचे दिए गए लिंक पर भी देखा जा सकता है।

Oppo F5 भारत में आज होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो का नया लेटेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट आयोजित कर रही है। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी और कंपनी की भारतीय वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल  और यूट्यूब पेज के अलावा इवेंट को नीचे दिए गए लिंक पर भी देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के बारे में पहले ही हमें सब पता है क्योंकि पिछले महीने ही स्मार्टफोन को फिलीपींस में लॉन्च किया जा चुका है। Oppo F5 की भारत में कीमत के बारे में जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी भी हम आप तक पहुंचाएंगे।


ओप्पो एफ5 के एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहने की उम्मीद है, क्योंकि ऑनलाइन मार्केटप्लेस फोन के बारे में खुलासा कर रही है। इस बारे में ज़्यादा जानकारी इवेंट में मिलेगी।

फिलीपींस में 15,990 फिलीपीन पेसो में लॉन्च हुआ ओप्पो एफ5 को भारत में भी करीब 20,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। यह कीमत फोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट की है जबकि कंपनी ने 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है।

ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन
ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है। ओप्पो एफ5 में 6 इंच  फुलएचडी+ (1080 ×2160 पिक्सल्स) 18:9  आस्पेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथा आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी/6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा।
 
oppo

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्ऱॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। ओप्पो एफ5 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • कमियां
  • Face recognition is gimmicky
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी23
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »