वीवो वी7 बनाम ओप्पो एफ5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

24 मेगापिक्सल वाला वीवो वी7 स्मार्टफोन सेल्फी फोन के बाज़ार में लेटेस्ट एंट्री है। सिर्फ इतना ही नहीं, वीवो वी7 स्मार्टफोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एक बेज़ल लेस डिज़ाइन दिया गया है। फोन में एक दमदार बैटरी है और कीमत 20,000 रुपये से कम है।

वीवो वी7 बनाम ओप्पो एफ5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
ख़ास बातें
  • वीवो वी7 में 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा व 5.7 इंच डिस्प्ले है
  • ओप्पो एफ5 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में 3600 एमएएच बैटरी है
विज्ञापन
24 मेगापिक्सल वाला वीवो वी7 स्मार्टफोन सेल्फी फोन के बाज़ार में लेटेस्ट एंट्री है। सिर्फ इतना ही नहीं, वीवो वी7 स्मार्टफोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एक बेज़ल लेस डिज़ाइन दिया गया है। फोन में एक दमदार बैटरी है और कीमत 20,000 रुपये से कम है। फोन में कई अच्छे फ़ीचर हो सकते हैं, लेकिन स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो एफ5 से कड़ी चुनौती मिलेगी। ओप्पो एफ5 भी इसी तरह की डिज़ाइन और फ़ीचर वाला एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। इसके अलावा 20,000 रुपये से कम कीमत में लोकप्रिय सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो भी शामिल है। अगर आप चुनाव को लेकर असमंजस में हैं तो हम आपके लिए वीवो वी7 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की तुलना ओप्पो एफ5 और सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो से करेंगे। इससे आपको फैसला लेने में आसानी होगी।

वीवो वी7 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो बनाम ओप्पो एफ5 कीमत
वीवो वी7 की कीमत भारत में 18,990 रुपये है और इसकी बिक्री 24 नवंबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई, वन-टाइम मुफ्त स्क्रीन रीप्लेसमेंट, 18,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट, 500 रुपये तक का बुकमायशो कपल मूवी वाउचर और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।


ओप्पो एफ5 के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 19,990 रुपये है। इसके अलावा, ग्राहकों को 18,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत छूट और 149 रुपये में 10,000 रुपये तक बायबैक गारंटी ऑफर है। वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,990 रुपये है लेकिन यह भारत में दिसंबर तक उपलब्ध नहीं होगा। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो 19,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इस पर 19,900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। अमेज़न इंडिया नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है।

वीवो वी7 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो बनाम ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
वीवो वी7 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में एंड्रॉड 7.1 नूगा आधारित फनटच ओएस 3.2 दिया गया है और  फोनमें एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम दिया गया है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 32 जीबी है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

वीवो वी7 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जो सॉफ्ट 'मूनलाइट ग्लो' फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। जबकि फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस सेल्फी फोन में 4जी वीओएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000 एमएएच बैटरी है।

ओप्पो एफ5 की ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0 के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। फोन में एक 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले जो बेज़ल-लेस डिज़ाइन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। सेल्फी कैमरा में एक एआई ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर है जिसका इस्तेमाल फेशियल फ़ीचर और सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। ओप्पो फोन में एक ओ-शेयर (ओप्पो फोन में फाइल ट्रांसफर के लिए ब्लूटूथ से ज़्यादा तेज बताया जाने वाला ऐप) फ़ीचर, गेम एक्सीलरेशन, फेशियल अनलॉक, आइरिस टूल और बोकेह मोड दिया गया है।

ओप्पो एफ5 कलरओएस 3.2 (एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित) पर चलता है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में 4जी वीओएलटीई और 3200 एमएएच बैटरी है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक 5.5 इंच सुपर एमोलेड फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित टचविज़ यूआई पर चलता है। फोन में एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड क जरिए बढ़ाया जाना संभव है। मेटल बॉडी वाला यह हैंडसेट आईपी54 रेटिंग के साथ आता है यानी यह धूल से सुरक्षित रहेगा।

(यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में कितना दम? )

कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी जे7 प्रो में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी है और फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन का होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करेगा।

वीवो वी7 बनाम ओप्पो एफ5 बनाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो

  वीवो वी7 ओप्पो एफ5 सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग-
डिज़ाइन रेटिंग-
डिस्प्ले रेटिंग-
सॉफ्टवेयर रेटिंग-
परफॉर्मेंस रेटिंग-
बैटरी लाइफ रेटिंग-
कैमरा रेटिंग-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग-
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.706.005.50
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो18:918:916:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)282402401
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लास-
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलQualcomm Snapdragon 450MediaTek Helio P23 (MT6763T)सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
रैम4 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)256256128
कैमरा
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/1.8)13-मेगापिक्सल (f/1.7)
रियर ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैशएलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल (f/1.9)
फ्रंट फ्लैशहां-एलईडी
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनFuntouch OS 3.2ColorOS 3.2-
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन-802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीनहींनहींहां
इंफ्रारेड डायरेक्टनहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजीहांहांहां
माइक्रो यूएसबीहांहांहां
सिम की संख्या222
Wi-Fi Directनहींनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)नहींनहींनहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम-
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
बैरोमीटरनहींनहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसरनहींनहींनहीं
फेस अनलॉक-हां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F5, Samsung Galaxy J7 Pro, Vivo V7, Vivo V7 Price in India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  2. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  4. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  5. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  6. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  9. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »