OnePlus Open के वीडियो में दिखा हिंज डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में हुआ पास

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung के Galaxy Z Fold 5 और Google के Pixel Fold को टक्कर देगा

OnePlus Open के वीडियो में दिखा हिंज डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में हुआ पास

इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • इसमें अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में हल्की क्रीज दिख रही है
  • इसके हाइंज में पार्ट्स की संख्या को लगभग 100 से घटाकर 69 किया गया है
  • इसे 19 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन इस सप्ताह लॉन्च होगा। पिछले कुछ सप्ताह में इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कई ऑनलाइन लीक हुए हैं। यह Samsung के Galaxy Z Fold 5 और अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के Pixel Fold को टक्कर देगा। 

OnePlus ने यूट्यूबर Michael Fisher उर्फ MrMobile को चीन में अपनी फैक्टरी और रिसर्च सेंटर देखने के लिए निमंत्रित किया था। इस फैक्टरी के बारे में Michael ने अपने वीडियो में जानकारी दी है। इसके साथ ही कंपनी के आगामी बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का डिजाइन भी दिखाया है। इस वीडियो में उन्होंने इस स्मार्टफोन की ड्यूरेबिलिटी और क्रीज पर फोकस किया है। 

पिछले कुछ महीनों में पेश किए गए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ एक बड़ी समस्या इन्हें अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि OnePlus Open में बमुश्किल दिखने वाली क्रीज हो सकती है। Michael के वीडियो में अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में इसमें बहुत हल्की क्रीज दिख रही है। यह Find N सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान है। Michael ने बताया है कि इसके हिंज में पार्ट्स की संख्या को लगभग 100 से घटाकर 69 किया गया है। ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में भी यह स्मार्टफोन मजबूत दिखा है। इसमें ड्रॉप टेस्ट, ट्विस्ट और बेंड टेस्ट शामिल थे। 

हालांकि, इस वीडियो में OnePlus Open की रियर कैमरा यूनिट का डिजाइन नहीं दिखाया गया है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इसमें सेंटर अलाइंड सर्कुलर बैक कैमरा आइलैंड हो सकता है। इसमें 7.82 इंच OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,268 x 2,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। पिछले सप्ताह कंपनी ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में OnePlus Open को 19 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही OnePlus ने एक टीजर के जरिए इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया गया था। इसे Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि नया फोन कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर में सभी फ्लैगशिप फीचर्स से लैस फोन बनने के लिए तैयार है। इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
डिस्प्ले7.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,440x2,268 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »