OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

OnePlus ने बताया है कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे

OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Photo Credit: OnePlus

इस स्मार्टफोन में BOE X4 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में BOE X4 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा। 

OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे। OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल होगा। OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। OnePlus 16 में BOE X4 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी।  OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। OnePlus ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PYB110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 16 का चाइनीज वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W की चार्जिंग स्पीड है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। OnePlus ने बताया है कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »