OnePlus ने बताया है कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने OnePlus 16 के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 165 Hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला डिस्प्ले हो सकता है। इसमें Qualcomm का आगामी Snapdragon चिपसेट दिया जा सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 16 में BOE X4 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 Hz के रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट हो सकता है। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। Weibo पर कंपनी ने OnePlus 16 का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा।
OnePlus ने इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PYB110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 16 का चाइनीज वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W की चार्जिंग स्पीड है। OnePlus 15 की तुलना में OnePlus 16 में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। OnePlus ने बताया है कि OnePlus 16 में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Android 840 GPU है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम