ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
Photo Credit: Flipkart
Oppo Reno 14 Pro 5G फोन MRP से 28% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
Oppo Reno 14 Pro 5G पर धमाका डील कंपनी ने निकाल दी है। फेस्टिव सीजन की सेल अभी शुरू भी नहीं हुई है पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर गजब के डिस्काउंट लिस्ट होने शुरू हो गए हैं। Oppo Reno 14 Pro 5G भी एक ऐसा ही फोन है जो एमआरपी से बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP के चार कैमरा लगे हैं जिसमें इसका 50MP सेल्फी कैमरा भी शामिल है। यह फोन 6200mAh विशाल बैटरी से लैस है। आइए जानते हैं Oppo Reno 14 Pro 5G बेस्ट डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
Oppo Reno 14 Pro 5G को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने ₹54,999 में लॉन्च किया था। लेकिन Croma ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Reno 14 Pro 5G फोन MRP से 28% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹34,994 रह जाती है। यानी सीधा ₹15005 का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Oppo Reno 14 Pro 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Tata Nue HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर खरीदते हैं तो 5% Nuecoins जीत सकते हैं। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप Croma Offer Page पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.59 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6200mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP68, IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन को Calla Lily Purple, Mermaid, और Reef Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल