Trump TV लॉन्च के मौके पर व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाषणों के फुटेज दिखाए
Photo Credit: NDTV
व्हाइट हाउस ने Trump TV लॉन्च कर दिया है।
व्हाइट हाउस ने Trump TV लॉन्च कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, Politico और MS NOW पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके खिलाफ तीनों ही मीडिया संगठन ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए और मुकदमा दायर करवा दिया। इसी तनातनी के बीच व्हाइट हाउस ने खुद का चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया। ट्रम्प टीवी 24x7 चलने वाला एक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने भाषण और प्रशासन की घोषणाएं व अपडेट दिखाए जाएंगे।
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया के साथ चल रही तनातनी के बीच दर्शकों तक प्रशासन की कवरेज पहुंचाने के लिए एक डेडीकेटेड चैनल Trump TV के नाम से लॉन्च कर दिया है। ट्रम्प से जुड़ा कंटेंट यह चैनल दिखाएगा। इसमें उनके पुराने भाषण भी शामिल होंगे। बीते दिन डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, Politico और MS NOW पर लगाई गई पाबंदियों को सही ठहराया। तीनों संगठनों ने प्रशासन के उस फैसले को चुनौती देते हुए एक फेडरल मुक़दमा दायर किया था, जिसके तहत उनके पत्रकारों को व्हाइट हाउस में कवरेज से रोक दिया गया था।
IT'S LIVE. 📺🦅
— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.
Not every big moment has made it on your tv, now it can.
📲 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s
व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से टीवी चैनल के लॉन्च की घोषणा की गई। पोस्ट में लिखा गया, "यह लाइव हो गया है। Trump TV अब स्ट्रीम हो रहा है। 24/7, रियल-टाइम अपडेट के साथ, जिसमें पुराने खास पल, घोषणाएं और प्रशासन की ताजा और बेहतरीन खबरें एक ही जगह पर मिलेंगी। हर बड़ा पल आपके टीवी पर नहीं आ पाया था, लेकिन अब ऐसा हो सकता है।"
Trump TV लॉन्च के मौके पर व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाषणों के फुटेज दिखाए, जिसमें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर उनका शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल था। मामले पर बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष रूप से रिपोर्टिंग करे। उन्होंने अपने प्रशासन के उस फैसले का बचाव किया जिसके तहत उन मीडिया आउटलेट्स पर रोक लगाई गई थी, जिन पर उन्होंने फेक न्यूज दिखाने का आरोप लगाया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर