Realme 15T अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 4R Comfort + AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2,160 Hz की PWM डिमिंग के साथ है

Realme 15T अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की Realme 15 सीरीज का हिस्सा होगा
  • इस सीरीज में Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल हैं
  • इसमें 7,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 15T जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कंपनी की Realme 15 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में Realme 15 और Realme 15 Pro शामिल हैं। आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसका कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Snap Mode और AI Landscape जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 4R Comfort + AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2,160 Hz की PWM डिमिंग के साथ है। 

Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Realme 15T को 2 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इसे Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी ने बताया है कि Realme 15T में फिंगरप्रिंट रेजिस्टेंट और एंटी-स्लिप फिनिश के लिए टेक्सचर्ड 4R डिजाइन और नैनो-स्केल माइक्रोक्रिस्टलाइन लिथोग्राफी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 4R Comfort + AMOLED डिस्प्ले 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2,160 Hz की PWM डिमिंग के साथ है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,050 sq mm AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। Realme 15T में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसका कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Snap Mode और AI Landscape जैसे फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जएगा। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 21,000 रुपये का हो सकता है। 

Realme 15T मे 7,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह एक दिन से अधिक चलेगा और रात में 50 प्रतिशत तक चार्ज बचेगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.79 mm और भार लगभग 181 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »