OnePlus 13 की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 21:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है
  • इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है

इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 13 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हुई है। इससे OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। यह OnePlus 12 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। 

सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) पर OnePlus का एक स्मार्टफोन दो मॉडल नंबर्स - CPH2645 और CPH2653 के साथ दिखा है। यह OnePlus 13 हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को TUV Rheinland पर भी मॉडल नंबर - CPH2645 के साथ देखा गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन की फ्रंट फोटो का टीजर दिया था। इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया था कि OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 12 में 5,400 mAh की बैटरी थी। इससे पहले एक चाइनीज टिप्सटर ने भी कहा था कि OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। OnePlus 13 में 6.82 इंच LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। पिछले महीने टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि OnePlus 13 में 24 GB तक RAM हो सकता है। Realme, Xiaomi और Motorola जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी 24 GB के RAM के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मेमोरी अधिक होने से AI बेस्ड फीचर्स और गेमिंग का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। इससे गेमिंग के दौरान बैकग्राउंट में कई ऐप्स को ओपन रखा जा सकता है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.