15000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, ये है पूरी डील

फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

15000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, ये है पूरी डील

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12 में 5,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

OnePlus ने भारतीय बाजार में हाल ही में नया स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था। अगर आप चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेजन पर वनप्लस 15 पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर से भी लाभ मिल सकता है। आइए OnePlus 12 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 12 Price & Offers

OnePlus 12 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 51,440 रुपये में लिस्टेड है, जबकि जनवरी, 2024 में 64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो DBS क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 49,940 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 44,400 रुपये बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 15,059 रुपये सस्ता मिल रहा है।

OnePlus 12 Specifications

OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और 2160Hz PWM डिमिंग है।

OnePlus 12 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 

OnePlus 12 में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus 12 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल ओम्निविजन OV64B कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल सोनी IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 12 में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में OnePlus 12 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »