OnePlus 13 में हो सकती है 6,000 mAh की पावरफुल बैटरी

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

OnePlus 13 में हो सकती है 6,000 mAh की पावरफुल बैटरी

इस स्मार्टफोन का 6.8 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है
  • OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 13 इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन की फ्रंट फोटो का टीजर दिया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसका 6.8 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) का दावा है कि OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 12 में 5,400 mAh की बैटरी थी। इससे पहले एक चाइनीज टिप्सटर ने भी कहा था कि OnePlus 13 में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि OnePlus 13 में 6.82 इंच LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का LYT-808 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। पिछले महीने टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि OnePlus 13 में 24 GB तक RAM हो सकता है। Realme, Xiaomi और Motorola जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी 24 GB के RAM के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मेमोरी अधिक होने से AI बेस्ड फीचर्स और गेमिंग का परफॉर्मेंस बेहतर होता है। इससे गेमिंग के दौरान बैकग्राउंट में अधिक ऐप्स को ओपन रखा जा सकता है। 

Asus ROG Phone 8, OnePlus Ace 3 Pro और Redmi K70 Extreme Edition के टॉप वेरिएंट्स में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के 24 GB के RAM वाले वेरिएंट्स केवल चीन में उपलब्ध हैं। इंटरनेशनल मार्केट्स में इनके टॉप वेरिएंट्स को 16 GB के RAM तक सीमित रखा गया है। हाल ही में OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Louis Lee ने OnePlus 13 का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके बाद यह बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »