16GB RAM, 64MP कैमरा वाले OnePlus 12 की गिरी कीमत, यहां से खरीदें सस्ता

OnePlus 12 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर इसके हाई एंड 16GB/512GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

16GB RAM, 64MP कैमरा वाले OnePlus 12 की गिरी कीमत, यहां से खरीदें सस्ता

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 में 6.82 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • OnePlus 12 में 5,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus का बीते साल का फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अमेजन पर इसके हाई एंड 16GB/512GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट ने कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी की हुई है, जिससे ग्राहकों को काफी बचत का मौका मिल रहा है। वहीं अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देते हैं तो भी फोन और सस्ते में मिल सकता है। यहां जानते हैं कि OnePlus 12 को कितने डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।


OnePlus 12 Price & Discount


OnePlus 12 का 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 56,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC या SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 6,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 50,998 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 52,550 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन बीते साल जनवरी में (16GB/512GB वेरिएंट) 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। 


OnePlus 12 Features, Specifications


OnePlus 12 में 6.82 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

कैमरा सेटअप के मामले में OnePlus 12 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 48 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »