Ola S1 X, S1 Air और S1 Pro को जोरदार रिस्पॉन्स, 2 सप्ताह में 75,000 से ज्यादा बुकिंग

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस 89,999 रुपये से 1.47 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। S1 X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा

Ola S1 X, S1 Air और S1 Pro को जोरदार रिस्पॉन्स, 2 सप्ताह में 75,000 से ज्यादा बुकिंग

S1 X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • S1 X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा
  • हाल ही में कंपनी ने S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था
  • कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की नई और अपडेटेड S1 रेंज को लॉन्च के केवल दो सप्ताह में 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने इस महीने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Gen2 S1 Pro और S1 X लॉन्च किए थे। इसके अलावा कंपनी की रेंज में S1 Air भी शामिल है। 

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस 89,999 रुपये से 1.47 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने यह नहीं बताया है कि उसे किस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए कितनी बुकिंग मिली हैं। कंपनी का दावा है कि S1 X से फ्यूल और मेंटेनेंस कॉस्ट पर वार्षिक क्रमशः 2,600 रुपये और 30,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। S1 Pro के कस्टमर्स लगभग 13,000 रुपये वार्षिक की बचत कर सकते हैं। इस बचत के अनुमान के लिए कंपनी प्रत्येक दिन 30 किलोमीटर की औसत यात्रा को मानती है। 

S1 X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने S1 X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि S1 X+ की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph की है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका निचला हिस्सा ब्लैक कलर में होगा और बाकी के स्कूटर को अलग कलर में फिनिश किया जाएगा। इसमें सर्कुलर मिरर और नया डिस्प्ले दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलॉय व्हील्स के बजाय स्टील रिम का इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

हाल ही में कंपनी ने S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसे Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर दी गई है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर की है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और इस मार्केट में 38 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ यह पहले स्थान पर पहुंच गई है। 




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »