Motorola Edge 50 Ultra में AI इमेजेज जेनरेट करने के लिए होगा नया फीचर

मोटोरोला की इस सीरीज में यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion शामिल हैं

Motorola Edge 50 Ultra में AI इमेजेज जेनरेट करने के लिए होगा नया फीचर

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जाएगा
  • ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • मोटोरोला की इस सीरीज में यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 50 Ultra अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से इमेजेज जेनरेट करने के लिए Magic Canvas फीचर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जाएगा। 

देश में मोटोरोला की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि इस स्मार्टफोन का AI पावर्ड फीचर कैसा होगा। इसमें Edge 50 Ultra का एक यूजर एक ऐप जैसा इंटरफेस ओपन करता है जिसका टाइटल क्रिएट विद AI है। इसकी स्क्रीन पर दो विकल्प - Style Sync और Magic Canvas देखे जा सकते हैं। इसके बाद यूजर Magic Canvas में एक प्रॉम्प्ट टाइप करता है, जिससे AI जल्द इमेज जेनरेट कर देता है। इसमें यूजर को वॉट्सऐप पर इस इमेज को शेयर करते भी दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि Magic Canvas से यूजर्स को जेनरेट की गई इमेज डाउनलोड करने या थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ शेयर करने की भी सुविधा मिल सकती है। 

मोटोरोला की इस सीरीज में यह टॉप-एंड मॉडल हो सकता है। इस सीरीज में Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Edge 50 Ultra में 6.7 इंच pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 होगा। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर दिया था। इस इमेज में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिख रहा था। इसमें वुडेन टेक्सचर्ड रियर पैनल है। 

इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Edge 50 Ultra के समान हो सकते हैं। इसमें 16 GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »