Moto Z2 Play में क्या कुछ है ख़ास?

लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ज़ेड2 प्ले, पिछले मोटो ज़ेड प्ले (रिव्यू) का अपग्रेडेड वेरिएटं है। मोटो ज़ेड प्ले अपनी बेहतरीन बैटरी लाइफ और अच्छी परफॉर्मेंस के चलते ख़ासा लोकप्रिय हुआ। 27,999 रुपये वाले मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन में अपने पिछले वेरिएंट से बेहतर हार्डवेयर और ज़्यादा पतला डिज़ाइन दिया गया है।

Moto Z2 Play में क्या कुछ है ख़ास?
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 प्ले की कीमत 27,999 रुपये है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा
  • ज़ेड2 प्ले के साथ सभी मोटो मॉड्स का सपोर्ट मिलेगा
विज्ञापन
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ज़ेड2 प्ले, पिछले मोटो ज़ेड प्ले (रिव्यू) का अपग्रेडेड वेरिएटं है। मोटो ज़ेड प्ले अपनी बेहतरीन बैटरी लाइफ और अच्छी परफॉर्मेंस के चलते ख़ासा लोकप्रिय हुआ। 27,999 रुपये वाले Moto Z2 Play स्मार्टफोन में अपने पिछले वेरिएंट से बेहतर हार्डवेयर और ज़्यादा पतला डिज़ाइन दिया गया है। लेकिन सबस ख़ास बात है कि यह अब तक आए सभी मोटो मॉड्स सपोर्ट करता है। हमें लॉन्च के मौके पर Moto Z2 Play के साथ कुछ समय गुजारने का मौका मिला। जानें हमें पहली बार में इस्तेमाल करने के दौरान डिवाइस कैसा लगा।

मोटो ज़ेड2 प्ले डिज़ाइन
मोटो ज़ेड2 प्ले का डिज़ाइन मोटो ज़ेड प्ले की तरह ही है, और यह भी मोटो मॉड्स ईकोसिस्टम सपोर्ट करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए नया फोन पुराने मोटो मॉड्स सपोर्ट करता है, मोटो ने नए फोन उसी लंबाई व चौंडाई के साथ पेश किया है और कनेक्टर पिन भी पुरानी जगह पर ही दिए हैं। फोन की मोटाई कम करके ही कोई बदलाव हो सकता था, और मोटोरोला ने फोन को एक मिलीमीटर पतला कर दिया है। ओरिजिनल मोटो ज़ेड प्ले की मोटाई 6.99 मिलमीटर थी जबकि मोटो ज़ेड2 प्ले 5.99 मिलीमीटर चौंड़ा है। और शायद यही कारण है कि बैटरी को छोटा कर दिया गया है और नए फोन में 3000 एमएएच बैटरी है, जबकि पिछले फोन में 3510 एमएएच की बैटरी दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ़, बैटरी कम होने की वजह से नए फोन का वज़न ज़ेड प्ले से 20 ग्राम कम यानी 145 ग्राम है।
 
Moto

मोटो ज़ेड2 प्ले में 5.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। डिस्प्ले विविध है और व्यूइंग एंगल भी ख़ासे अच्छे हैं। सूरज की रोशनी में फोन पर पढ़ना एक समस्या हो सकती है क्योंकि हमें फोन को दिन की रोशनी में इस्तेमाल करते समय ब्राइटनेस कंट्रोल को इस्तेमाल करना पड़ा। स्क्रीन के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है, जिसको लेकर मोटो का कहना है कि इसे किनारों पर जेस्चर को बेहतर तरीके से पहचानने के हिसाब से बनाया गया है।

मोटो एक्शन ने परंपरागत तीन बटन वाले एंड्रॉयड नेविगेशन का एक विकल्प यूज़र को दिया है। यूज़र फिंगरप्रिंच सेंसर को जेस्चर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके चलते स्क्रीन पर ज़्यादा कंटेट के लिए स्पेस मिल जाता है। बैक जाने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर पर बांयीं तरफ़ स्वाइप कर सकते हैं जबकि दांयीं तरफ़ स्वाइप करके ऐप स्विचर लॉन्च कर सकते हैं। और होमस्क्रीन पर जाने के लिए टैप कर सकते हैं। इसके अलावा फोन को लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को देर तक दबाए रखने का विकल्प होता है। और इस सारी प्रक्रिया को इस्तेमाल करने को सीखने में बहुत ज़्यादा समय नहीं लगता और हमें जल्द ही इसकी आदत हो गई।

सेल्फी के दीवानों को खुश रखने के लिए, मोटो ज़ेड2 प्ले में एक डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में एक ब्यूटिफिकेशन मोड भी है, जो बेहतर सेल्फी लेने में मदद करता है। मोटो ज़ेड2 प्ले में नोटिफिकेशन एलईडी नहीं दी गई। रियर पर नीचे की तरफ़, एक बड़ा कैमरा उभार है। मोटो मॉड्स की वज़ह से मोटो ज़ेड सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन में इसी तरह का डिज़ाइन देखा गया है। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 1.4 माइक्रोन पिक्सल और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी करने के लिए अपर्चर एफ/1.7 दिया गया है। कैमरे से ली गईं तस्वीरें अच्छी आईं, लेकिन हम मोटो ज़ेड2 प्ले के विस्तृत रिव्यू तक अपना फैसला इस बारे में रिज़र्व रखेंगे।
 
Moto

कैमरा बंप के चारों तरफ़ एक मेटल रिंग है जिससे किसी सतही जगह पर रखने के दौरान लेंस पर स्क्रैच नहीं पड़ते। मोटोरोला मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ एक मॉड शेल भी देगी जिससे फोन भारी हो जाता है लेकिन इससे कैमरे का उभार थोड़ा कम लगता है।

मोटो ज़ेड2 प्ले का फ्रेम एल्युमिनियम का बना है, जिससे फोन देखने में प्रीमियम लगता है। ख़ास बात है कि मोटो ने फोन की बॉडी पर चारों तरफ़ एंटीना लाइन दिए हैं, जो कि एक अनोखा और काम का फ़ीचर है। फोन में दांयीं तरफ़ पावर और वॉल्यूम बटन हैं  जबकि ऊपर की तरफ़ एक सिम ट्रे है जिसे दो नैनो सिम कार्ड के साथ-साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए इस्तेमाल तिया जा सकता है। ज़ेड2 प्ले में नीचे की तरफ़ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और इसे एक लाउडस्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मोटो ज़ेड2 प्ले में पिछले ज़ेड प्ले की तुलना में सबसे बड़ा बदलाव स्पेसिफिकेशन का है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो कि स्ननैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का अपडेटेड वर्ज़न है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ज़ेड2 प्ले स्टॉक एंड्रॉयड नूगा पर चलता है। मोटो ने कुछ गूगल ऐप पहले से इंस्टॉल किए हैं।
 
Moto

फोन के साथ गुजारे बेहद सीमित समय में, हमें मोटो ज़ेड2 प्ले को इस्तेमाल करने में मज़ा आया। फिंगरप्रिंट स्कैनर ठीक तरह काम करता है और तेजी से फोन को अनलॉक करता है। मल्टीटास्किंग के दौरान फोन में कोई परेशानी नहीं हुई। अच्छी बात यह है कि फोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट करता है। बॉक्स में फोन के साथ 15 वाट का टर्बो चार्जर आता है।

ऐसा लगता है कि मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन पिछले ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन की राह पर ही है। फोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन बेहतर हुए हैं लेकिन प्रतिद्वंदिता भी बढ़ी है। सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो  स्मार्टफोन ज़ेड2 प्ले का सबसे करीबी प्रतिद्वंदी है। हालांकि, इसमें मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा मॉड्यूलर डिज़ाइन नहीं है, लेकिन इसकी कीमत कम है। मोटो ज़ेड2 प्ले के विस्तृत रिव्यू के लिए गैज़ेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • कमियां
  • Ugly camera bump
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »