• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 15C भारत में लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ, जानें सबकुछ

Oppo Reno 15C भारत में लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ, जानें सबकुछ

Oppo Reno 15c के लिए दावा किया है कि यह फोन इसके चीनी काउंटरपार्ट से काफी अलग होने वाला है।

Oppo Reno 15C भारत में लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ, जानें सबकुछ

Oppo Reno 15 सीरीज जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले होगा।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है।
  • फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें बताया गया है।
विज्ञापन

Oppo Reno 15 सीरीज जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने जा रही है। सीरीज को कंपनी भारत में भी पेश करने जा रही है। लेकिन यहां पर कहानी कुछ ट्विस्ट है। भारत में ओप्पो रेनो 15 सीरीज में तीन मॉडल आने वाले थे जिसमें Oppo Reno 15, 15 Pro, और 15 Pro Mini को शामिल किया गया है। लेकिन अब इस सीरीज में एक और मेंबर शामिल होगा। यह सीरीज का नया मॉडल Oppo Reno 15c बताया गया है जो कई मायनों में अलग है। आइए जानते हैं Reno 15c के लॉन्च से पहले खास बातें। 

Oppo Reno 15c कंपनी की अपकमिंग सीरीज में शामिल नया मॉडल है। लेटेस्ट लीक में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि यह फोन इसके चीनी काउंटरपार्ट से काफी अलग होने वाला है। फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि FHD LTPS OLED पैनल होने वाला है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में 1400 निट्स की ब्राइटनेस होगी। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट बताया गया है। इसमें 8GB या 12GB तक रैम देखने को मिल सकती है। और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। 

फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें बताया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी, और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है जिसमें Twilight Blue और Afterglow Pink शामिल हो सकता है। फोन की मोटाई 8.14mm बताई गई है जबकि इसका वजन 195 ग्राम तक हो सकता है। 

चीनी वेरिएंट की बात करें तो फोन में 6.59 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 50MP Sony LYT-600 मेन कैमरा सेंसर है, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है। फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अब देखना होगा कि भारतीय वेरिएंट परफॉर्मेंस में कैसा रहने वाला है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1256x2760 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »