भारत में 6 जनवरी को Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी
इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए कंपनी ने जापान के डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ कोलेब्रेशन किया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई सीरीज को भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल होंगे। कंपनी ने Realme 16 Pro 5G के बैटरी और डिस्प्ले के बारे में जानकारी दी है।
भारत में 6 जनवरी को Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। Realme 16 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Max 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 9,70,000 प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। Realme 16 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। भारत में इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। Realme 16 Pro 5G में 7,000 mAh की Titan बैटरी होगी। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए जाएंगे। आगामी स्मार्टफोन्स में में 200 मेगापिक्सल का LumaColor Image ट्यून्ड रियर कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि Realme 16 Pro 5G में 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट भी होगा। इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Realme 16 Pro+ 5G में Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
Realme ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए जापान के डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ कोलेब्रेशन किया है। इससे पहले Fukasawa ने Realme X, Realme X2 Pro, Realme GT और Realme GT 2 Pro का डिजाइन बनाया था। देश में इस स्मार्टफोन सीरीज को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से दो कलर्स भारत के लिए एक्सक्लूसिव होंगे। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को Master Gold और Master Grey कलर्स में लाया जाएगा। Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G के Camellia Pink और Orchid Purple कलर्स केवल भारत में उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी