मोटो ज़ेड स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 09:00 IST
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपने मोटो ज़ेड मॉड्यूलर स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने अपनी इस सीरीज के हैंडसेट को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश करेगी। याद रहे कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स  को इस साल जून महीने में लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 इवेंट में पेश किया गया था। सीरीज के सबसे किफायती हैंडसेट मोटो ज़ेड प्ले को आईएफए 2016 में लॉन्च किया गया था।

कंपनी के इनवाइट से यह साफ नहीं है कि मंगलवार को भारत में मोटो ज़ेड सीरीज के किस फोन को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि कंपनी मोटो ज़ेड के साथ मोटो ज़ेड फोर्स और मोटो ज़ेड प्ले को भी लॉन्च करे।

ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं और रियर पैनल पर मौजूद 16 डॉट कनेक्टर के जरिए मोटो मॉड्स से जुड़ जाते हैं। लॉन्च करने के दौरान ने लेनोवो ने जेबीएल साउंडबूस्ट, मोटो इंस्टा-शेयर प्रोजेक्टर और पावर पैक मोटो मॉड्स भी पेश किए थे।

तीनों ही स्मार्टफोन में होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मौजूद हैं। हालांकि, मोटो ज़ेड प्ले इसके साथ आता है।
Advertisement

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 

अब बात मोटोरोला मोटो ज़ेड फोर्स के स्पेसिफिकेशन की, मोटो एक्स फोर्स की तरह ही इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले शैटरशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे डिस्प्ले टूटेगा नहीं। फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मोटो ज़ेड जैसे ही हैं लेकिन इसमें 3500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। टर्बो चार्जिंग के साथ आने वाली बैटरी के 15 मिनट में चार्जिंग के बाद 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही गई है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 

मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लेनोवो के मुताबिक इन मॉड्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

21-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • Bad
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Mods, Moto Z Force, Moto Z Play

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.