• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G67 और Moto G77 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ गजब होंगे फीचर्स

Moto G67 और Moto G77 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ गजब होंगे फीचर्स

Motorola कथित तौर पर Moto G77 और Moto G67 पर काम कर रहा है।

Moto G67 और Moto G77 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ गजब होंगे फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Moto G67 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Moto G77 में 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Moto G77 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Moto G77 में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

Motorola कथित तौर पर Moto G77 और Moto G67 पर काम कर रहा है। लॉन्च से पहले हाल ही में इन स्मार्टफोन के बारे में एक ऑनलाइन रिटेलर की लिस्टिंग से खुलासा हुआ है। लीक में रेंडर भी सामने आए हैं। इन लिस्टिंग से मोटोरोला के आगामी जी-सीरीज के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Moto G77 और Moto G67 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G67 Specifications

लीक से पता चला है कि Moto G67 में 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i सपोर्ट मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में हाइब्रिड ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G67 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT600 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस फोन में 5,200mAh की बैटरी होगी जो कि 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होगा। वहीं अतिरिक्त ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी होगा।

Moto G77 Specifications

Moto G77 में 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट होगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8GB RAM मिलेगी। अन्य फीचर्स में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर शामिल होंगे। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी होगी। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इन फीचर्स के साथ यह बेहतरीन फोटोग्राफी वाला मिड-रेंज फोन हो सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में हाइब्रिड ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »