• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G Power (2026) लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खास फीचर्स तक सबकुछ

5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G Power (2026) लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खास फीचर्स तक सबकुछ

साउंड के लिए Moto G Power (2026) में Dolby Atmos का सपोर्ट मिल जाता है।

5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G Power (2026) लॉन्च, जानें कीमत से लेकर खास फीचर्स तक सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G Power (2026) में 6.8 इंच का फुलएचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Moto G Power (2026) फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है।
  • प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Moto G Power (2026) को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह फोन इससे पहले आए Moto G Power (2025) का सक्सेसर है। फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है। फोन में 5200mAh की बैटरी मिलती है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले LCD डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन को कंपनी ने फिलहाल चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Moto G Power (2026) Price

Moto G Power (2026) सिंगल 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। अमेरिका में फोन की कीमत 299.99 डॉलर (लगभग 27,100 रुपये) है। कनाड़ा के लिए फोन की कीमत CAD 449.99 (लगभग 29,500 रुपये) रखी गई है। फोन Evening Blue और Pure Cashmere कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। सेल 8 जनवरी से शुरू होगी। Motorola की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा अन्य ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Moto G Power (2026) Specifications

Moto G Power (2026) में 6.8 इंच का फुलएचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। साउंड के लिए फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट मिल जाता है। 

डिवाइस को प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट की पावर मिल जाती है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज को जोड़ा है। स्टोरेज को एक्सपेंड करने के लिए 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट प्रदान किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 को सपोर्ट करता है। 

कैमरा की बात करें तो Moto G Power (2026) फोन डुअल रियर कैमरा से लैस है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर सपोर्ट भी है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है। कैमरा में कई AI फीचर्स जैसे Auto Night Vision, Portrait mode, Auto Smile Capture, और Shot Optimisation भी मिलते हैं।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5मिमि हेडफोन जैक, NFC है। इसके अलावा FM रेडियो भी है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  7. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  10. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »