Moto G6 सीरीज़ का वीडियो टीज़र ज़ारी

लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series अगले सप्ताह दस्तक दे सकती है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। अब इस सीरीज़ का नया टीज़र सामने आया है

Moto G6 सीरीज़ का वीडियो टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series का नया टीज़र जारी
  • मोटो यूके ट्विटर हैंडले से जारी किया गया टीज़र, दिखी फोन की झलक
  • स्मार्टफोन घुमावदार किनारों के साथ स्लीक बॉडी वाला दिख रहा है
विज्ञापन
लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series अगले सप्ताह दस्तक दे सकती है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। अब इस सीरीज़ का नया टीज़र सामने आया है, जिसमें कहा गया है, ''थोड़ी सी झलक, लेकिन किसी को बताएं नहीं! क्या आप नए मोटो  के लिए तैयार हैं? मोटोरोला यूके के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए टीज़र में स्लीक डिज़ाइन, रिंग में मौज़ूद सेंसर, घुमावदार किनारों के साथ स्लीक बॉडी वाला फोन नज़र आ रहा है।

बता दें कि  Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च हो रहे हैं। हालिया तस्वीर से प्रमुख तौर पर मोटो की योजना का इशारा मिला है। वीडियो में दिख रहा हैंडसेट संभवत: Moto G6 या Moto G6 Plus है। हालांकि, चर्चा है कि कंपनी इनके साथ Moto G6 Play को भी उतारने जा रही है।
 

Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन और फीचर

एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को स्लैशलीक ने देखा है। Moto G6 Play में मोटो एक्स4 की तरह ही ग्लास बिल्ड दिख रहा है। नए Moto G6 Play में 5.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। संभवत: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 या स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर काम करेगा। तस्वीर के मुताबिक, हैंडसेट में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। साथ ही यूज़र को मोटो जी6 प्ले में मिल सकती है 4000 एमएएच की बैटरी। फोन में मोटो टर्बो पावर फास्ट चार्जर की सुविधा भी दी जाएगी।

 

moto g6 play

मोटो जी6 सीरीज़

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा हो सकता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। लीक हुई तस्वीर में दोनों कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश दिख रहा है। स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ध्यान रहे, हाल में लीक हुए वीडियो में मोटो जी6 प्ले में एचडी प्लस मैक्स विज़न डिस्प्ले देखा गया था।

साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर होने की बात सामने आई थी। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होगा एड्रेनी 308 जीपीयू। वहीं, टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play की तस्वीरें लीक की हैं। ये तस्वीरें पहले लीक हुई जानकारियों से पूरी तरह मेल खाती हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • कमियां
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: moto, moto g6, moto g6 series, moto teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »