Moto G6, Moto G6 Play आज भारत में होंगे लॉन्च

मोटो लवर्स के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। सोमवार को कंपनी के 'सस्ते' Moto G6, Moto G6 Play स्मार्टफोन देश में लॉन्च...

Moto G6, Moto G6 Play आज भारत में होंगे लॉन्च

Moto G6, Moto G6 Play

विज्ञापन
मोटो लवर्स के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। सोमवार को कंपनी के 'सस्ते' Moto G6, Moto G6 Play स्मार्टफोन देश में लॉन्च होंगे। नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे एक इवेंट में Moto G6, Moto G6 Play को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही हैंडसेट ब्राज़ील में डेढ़ महीने पहले लॉन्च किए गए थे। ध्यान रहे, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में G6 Plus को भी लॉन्च किया गया था लेकिन यह भारतीय बाज़ार में नहीं आ रहा है।

Moto G6 की बात करें तो ह हैंडसेट अमेज़न-एक्सक्लूसिव होगा, जबकि Moto G6 Play को सिर्फ फ्लिपकार्ट से खरीदना संभव होगा। दोनों स्मार्टफोन पिछले साल आए Moto G5s सीरीज़ को अपग्रेड करेंगे। Moto G6 के लॉन्च कार्यक्रम को आप सीधे सुबह 11:45 बजे से यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। नीचे दिए गए वीडियो पर प्ले टैप कर स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

 

Moto G6, Moto G6 Play कीमत

मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर (तकरीबन 16,500 रुपये) है। इसके साथ मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले को भी लॉन्च किया गया था। वहीं, Moto G6 Play की कीमत 199 डॉलर (तकरीबन 13,000 रुपये) है। Moto G6 Plus की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,350 रुपये) रखी गई है।
 

Moto G6, Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन

Moto G6 में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन डुअल सिम है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G6 में यूज़र को डुअल टोन, डुअल लेंस फ्लैश मिलेगा।

Moto G6 में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से सभी बुनियादी विकल्प दिए गए हैं। हेडफोन जैक और सेंसर के साथ आने वाले फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। फोन इंडिगो और सिल्वर रंग विकल्प में मिलेगा।

Moto G6 Play में 5.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो भी 18:9 है। डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला है। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। इसमें डुअल सिम की सुविधा है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। यूज़र को इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो सिंगल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

मोटो जी6 प्ले का ध्यान खींचती है इसकी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन इंडिगो और गोल्ड रंग वेरिएंट में आया है। इसका वज़न 173 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • कमियां
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, moto g6, moto g6 play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »