Moto G6 Plus लॉन्च हुआ भारत में, 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे से है लैस

मोटो जी6 प्लस को 22,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है।

Moto G6 Plus लॉन्च हुआ भारत में, 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे से है लैस

Moto G6 Plus को 22,499 रुपये में बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • Moto G6 Plus में 5.93 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आता है मोटो जी6 प्लस
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है Moto G6 Plus
विज्ञापन
मोटोरोला ने अपनी मोटो जी6 सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन Moto G6 Plus भारतीय मार्केट में उतार दिया है। बता दें कि भारत में Moto G6 और Moto G6 Play को पहले ही लॉन्च किया चुका है। इस फोन सबसे पहले अप्रैल महीने में ब्राजील में पेश किया गया था। यह मोटो जी6 परिवार के बाकी दो फोन की तुलना में बड़े डिस्प्ले, ज़्यादा रैम और तेज़ प्रोसेसर के साथ आता है। बता दें कि भारत में मोटो जी6 प्लस हैंडसेट 6 जीबी रैम के साथ आता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च हुआ था।
 

Moto G6 Plus की भारत में कीमत

मोटो जी6 प्लस को 22,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन अमेज़न इंडिया, मोटो हब्स और मोटोरोला के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर स्टोर में उपलब्ध होगा। बिक्री आज से ही शुरू होगी। स्मार्टफोन सिर्फ इंडिगो ब्लैक कलर में मिलेगा। पेटीएम मॉल ग्राहकों को ऐप की मदद से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर 4,450 रुपये कैशबैक मिलेगा।
 

Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto G6 Plus में 5.93 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) है। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। फोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट दिए जाने की गारंटी है। यह डुअल-सिम (नैनो-सिम) फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और एड्रेनो 508 जीपीयू के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल-टोन डुअल लेंस एलईडी फ्लैश है। सेल्फी के लिए भी फ्लैश भी दिया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी  और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3,200 एमएएच की है। यह मोटोरोला के टर्बोपावर एडप्टर को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 159.9x75.5x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto, Moto G6 Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »