Lenovo K6 Power Review in Hindi। पहली झलक में हमें लगा था कि लेनोवो के6 पावर 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित होगा। क्या यह हमारी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा? आइए रिव्यू के ज़रिए जानें।
![]()
![]()
![]()
![]()
(लेनोवो के6 पावर के कैमरा सेैंपल देखने के लिए क्लिक करें)
लेनोवो के6 पावर की सबसे बड़ी खामी यह है कि इसे हमेशा उपयुक्त रोशनी की ज़रूरत पड़ती है। कम रोशनी में ली गई तस्वीरों में नॉयज़ ज़्यादा थे। अफसोस यह है कि स्मार्ट कंपोज़िशन टूल से भी इस कमी को दूर नहीं किया जा सकता। के6 पावर के रियर कैमरे से मूवमेंट वाले ऑब्ज़ेक्ट की तस्वीरें ले पाना आसान नहीं था। इस कमी से हमारा सामना लेनोवो वाइब के5 के साथ भी हुआ था। के6 पावर से आप फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनकी क्वालिटी अच्छी थी। फ्रंट कैमरे से उपयुक्त रोशनी वाली परस्थितियों में तस्वीरें लेने में दिक्कत नहीं हुई।
फोन में 4जी के साथ वॉयस ओवर एलटीई का भी सपोर्ट दिया गया है। कॉल क्वालिटी अच्छी थी। कमज़ोर कनेक्टिविटी वाले इलाके में के6 पावर को नेटवर्क से कनेक्ट होने में दिक्कत नहीं हुई।
के6 पावर की 4000 एमएएच की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 14 घंटे 30 मिनट तक चली। इसे बुरा नहीं कहा जा सकता। रेडमी 3एस प्राइम की 4100 एमएएच की बैटरी टेस्ट में 14 घंटे 50 मिनट तक चली थी। गौर करने वाली बात है कि के6 पावर फुल-एचडी स्क्रीन के साथ आता है। वहीं, रेडमी 3एस प्राइम में एचडी स्क्रीन है।
बहुत ज़्यादा इस्तेमाल के बाद भी लेनोवो के6 पावर की बैटरी आसानी से एक दिन तक चल गई, इसे अच्छा कहा जाएगा। आपको पावरसेवर मोड भी मिलेगा जिसकी मदद से आप बैटरी लाइफ बढ़ा पाएंगे। के6 पावर को पावर बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर पाने की सुविधा बेहतरीन है। हालांकि, हम चाहते हैं कि इस डिवाइस में फास्ट चार्ज़िंग की सुविधा होती तो अच्छा होता। क्योंकि फोन की बैटरी को पूरा चार्ज होने में करीब तीन घंटे लगे।
हमारा फैसला
9,999 रुपये वाला लेनोवो के6 पावर कई भरोसेमंद फ़ीचर के साथ आता है। छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देने के लिए हम लेनोवो की तारीफ करेंगे। मेटल बॉडी प्रीमियम होने का एहसास देता है और फिंगरप्रिंट स्कैनर बोनस की तरह है। वाइब यूआई रिव्यू के दौरान बेहद ही स्मूथ था। स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दैनिक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से सक्षम है। हालांकि, चुनौती को देखते हुए लेनोवो के6 पावर का कैमरा थोड़ा कमज़ोर है। इससे कई लोगों को निराशा होगी। इसमें कोई दोमत नहीं कि बैटरी लाइफ और डिस्प्ले फोन के सबसे बेहतरीन फ़ीचर हैं।
10,000 रुपये में आपको कई लोकप्रिय स्मार्टफोन मिल जाएंगे। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि लेनोवो के6 पावर कैसी चुनौती दे पाएगा। विकल्प के तौर पर शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के बारे में विचार किया जा सकता है, अगर आपके लिए कैमरा अहम है और वाइब यूआई से मीयूआई ज़्यादा पसंद है तो।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत