ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने लेनोवो के साथ साझेदारी में 'लेनोवो मोबाइल फेस्ट' का आयोजन किया है। इस मोबाइल सेल में ई-कॉमर्स साइट पर लेनोवो के हैंडसेट पर छूट दी जा रही है और एक्सचेंज ऑफर भी पेश किए गए हैं।
Lenovo K6 Power Review in Hindi। पहली झलक में हमें लगा था कि लेनोवो के6 पावर 10,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित होगा। क्या यह हमारी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा? आइए रिव्यू के ज़रिए जानें।
चीनी पीसी और स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन के6 पावर लॉन्च किया था। इस फोन में 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है। और इसकी बिक्री मंगलवार से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
कोई दोमत नहीं कि 4000 एमएएच की बैटरी लेनोवो के6 पावर की सबसे अहम खासियत है। और यह रिवर्स चार्ज़िंग फ़ीचर के साथ भी आता है, मतलब कि आप इस फोन को पावर बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, लेनोवो के6 पावर इस कैटेगरी का एक मात्र फोन नहीं है जो बड़ी बैटरी के साथ आता है।