• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Itel की 8,000 रुपये से कम का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 6,000mAh की होगी बैटरी

Itel की 8,000 रुपये से कम का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 6,000mAh की होगी बैटरी

Itel का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसने ने हाल ही में भारत में अपना एंट्री-लेवल हैंडसेट Itel A60 लॉन्च किया था

Itel की 8,000 रुपये से कम का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 6,000mAh की होगी बैटरी

कंपनी ने हाल ही में भारत में अपना एंट्री-लेवल हैंडसेट Itel A60 लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इसकी बैटरी 6,000 mAh की होगी और 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इसमें 6.6 इंच HD डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसका प्राइस 8,000 रुपये से कम होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Itel का भारत में नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। इसका प्राइस 8,000 रुपये से कम होने की संभावना है। इसकी बैटरी 6,000 mAh की होगी और 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 6.6 इंच HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। 

पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले 8,000 रुपये से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Itel एक प्रमुख विकल्प है। हाल ही में कंपनी की ओर से कराए गए Counterpoint Research के कंज्यूमर सर्वे में यह जानकारी मिली थी। 91Mobiles की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Itel का नया बजट स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इसने हाल ही में भारत में अपना एंट्री-लेवल हैंडसेट Itel A60 लॉन्च किया था। 

Itel A60 में क्वाडकोर SC9832E SoC चिप और 2 GB का RAM है। इसकी 6.6 इंच की IPS LCD स्क्रीन एक वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ है। इसमें डुअल 8 मेगापिक्सल AI कैमरा एक LED फ्लैश के साथ और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी का दावा है कि इसकी 5,000 mAh की बैटरी 30 घंटे तक के टॉक टाइम और 750 घंटे के स्टैंडबाय टाइम की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में  फोन में 120Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर चलता है। यह वर्जन आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आता है। 

इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है। यह 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Itel A60 में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS भी दिया गया है। हाल ही में Itel ने एक टैबलेट भी लॉन्‍च किया है। Itel Pad One का प्राइस 12,999 रुपये है। इसमें बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.1 का बड़ा डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का कैमरा मिलता है। यह 4 GB के RAM और 128 GB की स्‍टोरेज के साथ है। इसमें वाईफाई के साथ ही 4G वीओएलटीई की कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर दिए हैं। इसके साथ ही 3.5 mm का जैक और OTG सपोर्ट भी इस टैब में है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »