• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • itel Pad: 10.1 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ itel का ‘सस्‍ता’ पैड, जानें कीमत

itel Pad: 10.1 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ itel का ‘सस्‍ता’ पैड, जानें कीमत

itel Pad One : इसे देश भर के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने किसी तरह के बैंक ऑफर्स या छूट की जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी है।

itel Pad: 10.1 इंच डिस्‍प्‍ले, 4GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ itel का ‘सस्‍ता’ पैड, जानें कीमत

जिस कीमत में iTel Pad One को लॉन्‍च किया गया है, उसमें यह कई अच्‍छे फीचर्स ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • सस्‍ते स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लाई टैबलेट
  • itel Pad One बिक्री के लिए उपलब्‍ध है
  • इसे दो कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान से टैबलेट के मार्केट ने जिस तरह की रफ्तार पकड़ी है, उससे तमाम ब्रैंड्स इस सेगमेंट में आने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन्‍स कैटिगरी में दबदबा रखने वाले ब्रैंड आईटेल (itel) ने भी अब टैबलेट लॉन्‍च कर दिया है। चीनी कंपनी ट्रांसियन होल्डिंग के मालिकाना हक वाले आईटेल के पहले टैबलेट का नाम है- itel Pad One। कंपनी ने इसे 15 हजार रुपये से कम की कैटिगरी में पेश करते हुए तमाम फीचर्स से लैस किया है। मसलन- इसमें 10.1 का बड़ा डिस्‍प्‍ले मिलता है। आइए जानते हैं, iTel Pad One के दाम और खूबियां। 
 

itel Pad One की भारत में कीमत और उपलब्‍धता 

आईटेल इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आईटेल पैड वन की कीमत 12,999 रुपये है। इसे डीप ग्रे और लाइट ब्लू कलर्स में लाया गया है। इसे देश भर के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने किसी तरह के बैंक ऑफर्स या छूट की जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी है। 
 

itel Pad One के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जिस कीमत में iTel Pad One को लॉन्‍च किया गया है, उसमें यह कई अच्‍छे फीचर्स ऑफर करता है। किसी भी टैबलेट में मायने रखता है उसका डिस्‍प्‍ले और आईटेल पैड वन में एचडी+ रेजॉलूशन के साथ दिया गया है 10.1 इंच का डिस्प्ले। स्‍क्रीन के चारों ओर मोटे बेजल दिखाई देते हैं। 

itel Pad One के बैक साइड में 8 मेगापिक्‍सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का कैमरा मिलता है। यह 4जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज से लैस है। iTel पैड वन में यूनिसोक SC9863A1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। 128 जीबी स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैब Android 12 गो एडिशन पर चलता है, यानी बहुत हैवी यूज में परेशानी होगी।  

itel Pad One में वाईफाई के साथ ही 4जी वीओएलटीई की कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर दिए हैं, जिन्‍हें उसने डबल सुपर स्‍पीकर कहा है। 3.5 एमएम का जैक और ओटीजी सपोर्ट भी इस टैब में मिलता है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »