इस स्मार्टफोन को OpenCL टेस्ट में 7,687 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है
यह हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। iQOO 15R में 7,600 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने इस लिस्टिंग के हवाले से बताया है कि इस स्मार्टफोन को OpenCL टेस्ट में 7,687 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशंस से इसे iQOO Z11 Turbo के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च करने का संकेत मिल रहा है।
पिछले सप्ताह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
iQOO Z11 Turbo को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए Skylight White, Canglang Fuguang, Halo Powder और Polar Night Black कलर्स के विकल्प हैं। iQOO Z11 Turbo की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.61 x 74.42 x 7.9 mm का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!