iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर नई जानकारी शेयर की है। Amazon माइक्रोसाइट के जरिए कन्फर्म किया गया है कि फोन 24 फरवरी को लॉन्च होगा। लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO 15R में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी। फोन को 50,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि iQOO 15R चार Android OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आएगा।