Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 17:39 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष सितंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। पिछले वर्ष सितंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। Mate XT Ultimate Design की स्क्रीन पूरी तरह अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच की है। 

इस पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 16 GB के RAM + 1 TB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए प्राइस AED 12,999 (लगभग 3,07,600 रुपये) का है। Huawei ने Mate XT Ultimate Design के इंटरनेशनल वर्जन में इस्तेमाल किए गए चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इसके चाइनीज वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इसके साथ f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C port के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 298 ग्राम और पूरी तरह अनफोल्ड करने पर साइज 156.7 x 219 x 3.6 mm का है। 

इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है। पिछले कुछ महीनों में चीन में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को लाने की योजना है। कंपनी ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Tecno ने भी एक ट्रिपल-फोल्ड कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन प्रदर्शित किया था। 
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.