• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 8 सीरीज में जुड़ेंगे तीन नए स्मार्टफोन! Magic 8 Air होगा सबसे स्लिम, लीक में खुलासा

Honor Magic 8 सीरीज में जुड़ेंगे तीन नए स्मार्टफोन! Magic 8 Air होगा सबसे स्लिम, लीक में खुलासा

Honor Magic 8 Air के बारे में कहा गया है कि यह सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा।

Honor Magic 8 सीरीज में जुड़ेंगे तीन नए स्मार्टफोन! Magic 8 Air होगा सबसे स्लिम, लीक में खुलासा

Photo Credit: Honor

Honor Magic 8 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic 8S इस लाइनअप का कॉम्पेक्ट मॉडल होगा।
  • Magic 8S में Dimensity 9500 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • Honor Magic 8 Air सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन हो सकता है।
विज्ञापन

Honor Magic 8 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी नए मॉडल्स लाने की तैयारी कर रही है। सीरीज में पहले से Honor Magic 8 Lite, Magic 8, और Magic 8 Pro मौजूद हैं। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज में तीन नए मॉडल्स पेश करने जा रही है। नए मेंबर्स में Honor Magic 8S, Honor Magic 8 Air, और Honor Magic 8 RSR का नाम सामने आया है। Honor Magic 8S इस लाइनअप का कॉम्पेक्ट मॉडल होगा। फोन में Dimensity 9500 चिपसेट आने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इन सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Honor Magic 8S, Magic 8 Air, और Magic 8 RSR कंपनी की सीरीज में नए एडिशन होने वाले हैं। टिप्स्टर Fixed Focus Digital की ओर से दावा किया गया है कि ये हॉनर स्मार्टफोन (via) फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देंगे। जिनमें से Magic 8 Air और Magic 8 RSR अगले महीने ही लॉन्च होने वाले हैं। Magic 8S कंपनी का कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 9500 चिपसेट आने वाला है। इस फोन में 6.3 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। इसमें LTPO सपोर्ट आने वाला है। फोन Feather White, Shadow Black, Light Orange, और Fairy Purple फिनिश में लॉन्च होगा। इसमें मेटल का फ्रेम होगा और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
  
Honor Magic 8 Air के बारे में कहा गया है कि यह सीरीज का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। कई नामी कंपनियां अब अपनी फ्लैगशिप सीरीज में एक स्लिम स्मार्टफोन को शामिल कर रही हैं। Honor भी उसी राह पर नजर आ रही है। फोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले होगा और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। इसमें 5500mAh की बैटरी हो सकती है। 

Honor Magic 8 RSR इन तीनों के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल है। फोन पिछले साल आए Honor Magic 7 RSR का सक्सेसर होगा। कहा जा रहा है कि फोन स्पेसिफिकेशंस में Magic 8 Pro जैसा ही होगा। Magic 8 Air, और Magic 8 RSR कथित स्मार्टफोन्स जनवरी के मध्य या अंत में पेश किए जा सकते हैं। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »