डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.79 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने हाल ही में Honor Magic 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में जल्द ही Honor Magic 8 Lite को जोड़ा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Xpertpick की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Honor Magic 8 Lite की प्रोडक्ट सिंडिकेशन प्लेटफॉर्म Icecat पर लिस्टिंग हुई है। इससे Honor Magic 8 Lite के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.79 इंच फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon का चिपसेट 8 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ हो सकता है। Honor Magic 8 Lite में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
इस लिस्टिंग में बताया गया है कि Honor Magic 8 Lite में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हो सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच 1.5K (1,256 x 2,808 पिक्सल्स) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Magic 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Honor Magic 8 में 6.58 इंच फुल HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग