Honor ने हाल ही में बाजार में Honor Magic 8 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G से हो रही है।
Photo Credit: Honor/OnePlus/Samsung
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G
Honor ने हाल ही में बाजार में Honor Magic 8 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G से हो रही है। Honor Magic 8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। आइए Honor Magic 8, OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कीमत और स्टोरेज
Honor Magic 8 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 55,600 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 59,000 रुपये) है। वहीं OnePlus 13 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 68,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये और 12GB RAM+512GB वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: डिस्प्ले
Honor Magic 8 में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1256x2760 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: प्रोसेसर
Honor Magic 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: ऑपरेटिंग सिस्टम
Honor Magic 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आता है। जबकि OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कैमरा सेटअप
Honor Magic 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा आता है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कनेक्टिविटी
Honor Magic 8 में 5जी, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस, 5जी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि OnePlus 13 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस शामिल है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 मिलता है।
Honor Magic 8 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: डाइमेंशन
Honor Magic 8 की लंबाई 157.12 मिमी, चौड़ाई 74.03 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 205 ग्राम है। जबकि OnePlus 13 की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है। वहीं Samsung Galaxy S25 5G की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?