• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, Helio G25 SoC, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता Honor X5 फोन लॉन्च, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, Helio G25 SoC, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता Honor X5 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor X5 में डुअल सिम मिलती है जिसमें 4G कनेक्टिविटी है। यह एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) के साथ आता है।

5000mAh बैटरी, Helio G25 SoC, 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ सस्ता  Honor X5 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Honor X5 एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • यह एक एंट्री लेवल बजट फोन है जिसमें रियर में सिंगल कैमरा है
  • फोन को सनराइज ओरेंज, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है
  • कंपनी 26 दिसंबर को Honor 80 GT को लॉन्च करने जा रही है
विज्ञापन
Honor ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X5 लॉन्च किया है जिसमें 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले के साथ MediaTek Helio G25 SoC दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल बजट फोन है जिसमें रियर में सिंगल कैमरा है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी 26 दिसंबर को Honor 80 GT को लॉन्च करने जा रही है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने Honor X5 को लॉन्च कर यूजर्स को एक सस्ता स्मार्टफोन ऑप्शन पेश किया है। 
 

Honor X5 की कीमत, उपलब्धता

Honor X5 की कीमत संबंधित मार्केट के अनुसार अलग हो सकती है। कंपनी ने इसे जॉर्डन में 75JD (लगभग 8,700 रुपये) में लॉन्च किया है। Honor Jordan Facebook पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। फोन को सनराइज ओरेंज, ओशन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि अलग अलग क्षेत्रों के लिए कलर वेरिएंट्स अलग हो सकते हैं। 
 

Honor X5 के स्पेसिफिकेशंस

Honor के X5 स्मार्टफोन में डुअल सिम मिलती है जिसमें 4G कनेक्टिविटी है। यह एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है जो एचडी प्लस एलसीडी पैनल है। फोन में MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में IMG GE8320 GPU को पेअर किया गया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है जो 2जीबी रैम के साथ आता है। फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट की ओर 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर फिट किया गया है। 

स्टोरेज की बात करें तो यह 32 जीबी इनबिल्ट मैमोरी के साथ आता है। इसके साथ में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट और स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS, OTG, Bluetooth v5.1 और एक 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट जैसे सेंसर्स भी मौजूद हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जो कि बजट फोन के हिसाब से काफी बड़ी है। फोन के डाइमेंशन 164.04x75.57x8.92mm और वजन करीबन 193 ग्राम बताया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »