Honor Magic 8 Pro Air होगा 16GB रैम, Dimensity 9500 चिपसेट के साथ 19 जनवरी को लॉन्च!
Honor Magic 8 Pro Air को कंपनी 19 जनवरी को मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन पिछले कई दिनों से चर्चा में है। अब इस कथित फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। Honor Magic 8 Pro Air को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। यहां से फोन की रैम, प्रोसेसर, परफॉर्मेंस क्षमता के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है।