Honor 7X और Honor V10 आज होंगे लॉन्च

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स लॉन्च किया था। भारत में Honor 7X मंगलवार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लंदन में आयोजित होने वाले हॉनर वी10 के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में भारत के लिए हॉनर 7एक्स का ऐलान किया जाएगा।

Honor 7X और  Honor V10 आज होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स, अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुआ था
  • हॉनर वी10 मंगलवार को ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च किया जाएगा
  • हॉनर 7एक्स की बिक्री भारत में गुुरुवार से शुरू होगी
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर 7एक्स लॉन्च किया था। भारत में Honor 7X मंगलवार को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लंदन में आयोजित होने वाले हॉनर वी10 के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में भारत के लिए हॉनर 7एक्स  का ऐलान किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत 8 बजे शुरू होगी। याद दिला दें, हॉनर वी10 को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। हॉनर 7एक्स के लॉन्च की बात करें तो हमें पहले ही पता है कि स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार, 7 दिसंबर से अमेज़न पर भारत में शुरू होगी। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। लंदन में होने वाले लॉन्च इवेंट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ जुड़े रहें।


हॉनर 7एक्स कीमत

हॉनर 7एक्स के 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) है। भारत में फोन की कीमत की जानकारी भी इसी इवेंट में दी जा सकती है। हालांकि अभी यह निश्चित नहीं है कि भारत में कौन सा वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। हॉनर 7एक्स को चीन में ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।
 

हॉनर 7एक्स स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »