Honor 7X की कीमत में कटौती, आए नए फीचर

Honor 7X स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सुनहरा मौका है। फोन की कीमत में कटौती हुई है और कुछ फीचर बढ़ाए गए हैं...

Honor 7X की कीमत में कटौती, आए नए फीचर

Honor 7X की कीमत में कटौती

ख़ास बातें
  • Honor 7X स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सुनहरा मौका
  • Honor 7X को एंड्रॉयड 8.0 अपडेट समेत मिले नए फीचर
  • गेमिंग के शौकीन यूज़र को अलग अनुभव देने का दावा
विज्ञापन
Honor 7X स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सुनहरा मौका है। फोन की कीमत में कटौती हुई है और कुछ फीचर बढ़ाए गए हैं। Honor 7X को एंड्रॉयड 8.0 अपडेट समेत नए 'अवतार' में पेश किया गया है। Honor 7X में यूज़र को गेमिंग मोड मिलेगा, जिसमें दावा किया गया है कि यह फोन को गेमिंग अनुभव के लिए ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज़ कर देगा। कंपनी ने Honor 7X में नए बदलावों के तौर पर लॉक नेविगेशन, राइड मोड, एआर लेंस फीचर और पेटीएम शॉर्टकट जोड़े हैं। हुवावे के हॉनर ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन, हॉनर 7एक्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए फेस अनलॉक फ़ीचर दिया गया था।


बता दें कि हॉनर 7एक्स की पहले कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती थी, जो अब 11,999 रुपये हो गई है। इस दाम में 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत, जो पहले 15,999 रुपये थी, अब 14,999 रुपये हो गई है। अमेज़न इंडिया पर इसे एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है।
 
Honor
 

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने फोन में 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल वाला है। डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है।

हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: honor 7x, honor, honor launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »