Honor 7X में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने बुधवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। पिछले साल के स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट Honor 7X में हैं दो रियर कैमरे, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन एक हाई-एंड स्मार्टफोन है जो एक बड़े 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ आता है।

Honor 7X में हैं दो रियर कैमरे, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स पिछले साल के हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट है
  • हॉनर 7एक्स में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
  • हुवावे भी 16 अक्टूबर को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने  बुधवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। पिछले साल के स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट Honor 7X में हैं दो रियर कैमरे, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन एक हाई-एंड स्मार्टफोन है जो एक बड़े 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

हॉनर 7एक्स के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,890 रुपये) है जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,850 रुपये) है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,820 रुपये) में मिलेगा। हॉनर 7एक्स को ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर विकल्प में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 17 अक्टूबर से चीन में शुरू होगी। बता दें कि 16 अक्टूबर को हुवावे अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो लॉन्च कर सकती है।

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »