Honor 7x और Honor 9 Lite खरीदने पर होगा यह फायदा

हुवावे के Honor ब्रांड ने 4 दिन की ब्लॉकबस्टर सेल आयोजित की है, जिसमें हॉनर के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका है।

Honor 7x और Honor 9 Lite खरीदने पर होगा यह फायदा

हॉनर के स्मार्टफोन पर छूट

विज्ञापन
हुवावे के Honor ब्रांड  ने 4 दिन की ब्लॉकबस्टर सेल आयोजित की है, जिसमें हॉनर के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका है। 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाली इस सेल में Honor 9 Lite, Honor 7X, Huawei QuickCharger और एक्सेसरीज़ छूट के साथ उपलब्ध होंगी। यह सेल सिर्फ हॉनर के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। मोबीक्विक से Honor 7X का 4 जीबी/32 जीबी वेरिेएंट खरीदने पर 1,000 रुपये का सुपरकैश मिलेगा। हर दिन 20 ऑर्डर को सेल्फी स्टिक मिलेगी।

वहीं, इसी हैंडसेट का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट खरीदने पर मोबीक्विक का 10 फीसदी सुपरकैश मिलेगा। यह राशि 1,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, 1,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन का लाभ भी यहां लिया जा सकता है। अब आते हैं Honor 9 Lite के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट पर। इसे खरीदने पर 10 प्रतिशत मोबीक्विक सुपरकैश मिलेगा, जो 1,000 रुपये तक का हो सकता है। क्विक चार्जर की बात करें तो इस पर 50 फीसदी की छूट है। साइट के मुताबिक, हुवावे क्विकचार्जर एपी32 को यहां 50 फीसदी छूट के साथ 4,99 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही हॉनर 6एक्स, 8 लाइट के कवर आदि को भी यहां छूट के साथ खरीदने का मौका है।

 

Honor 9 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम और फेस अनलॉक फीचर से लैस हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 

Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।


डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: honor, mobikwik, honor super cash, super cash, honor 7x, honor 9 lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »