Honor 7X यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

भारत में हॉनर 7एक्स यूज़र के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट जारी कर दिया गया है।

Honor 7X यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • याद रहे कि हॉनर 7एक्स को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था
  • Honor 7X को सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है
  • एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट जारी कर दिया गया है
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले महीने हॉनर 7एक्स के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया था। शुरुआत में यह अपडेट Honor 7X के अमेरिकी यूज़र के लिए था। उस वक्त कंपनी ने वादा किया था कि भारत में भी इस फोन के लिए यह सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने अपना वादा निभा दिया है। भारत में हॉनर 7एक्स यूज़र के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 अपडेट जारी कर दिया गया है।

Honor 7X को सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। अपडेट आ जाने के बाद यूज़र एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई नई फीचर का मज़ा ले पाएंगे। ऐसे में हम आपको यह अपडेट वाई-फाई पर ही डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। यह भी सुनिश्चित कर लें कि फोन में बैटरी स्तर ठीक है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप Settings > System > System update में जाकर ओटीए अपडेट के बारे में जांच सकते हैं। सुझाव तो यह भी होगा कि अपडेट शुरू करने से पहले निजी डेटा का बैकअप बना लें। कंपनी ने रोल आउट की पुष्टि कर दी है।


Honor 7X को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल जाने के बाद यूज़र ऐप आइकन से क्विक शॉर्टकट मेन्यू को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए ऐप आइकन को लंबे वक्त तक दबाए रखना होगा। यूज़र चाहें तो पॉप अप मेन्यू से किसी खास एक्शन को होम स्क्रीन पर शॉर्टकट बना सकते हैं। इसी तरह से एक फ्लोटिंग नेविगेशन डॉक आ गया है जिसे स्क्रीन पर कहीं से एक्सेस किया जा सकता है। सेटिंग्स मेन्यू नए अवतार में है। फोन मैनेजर भी अपडेट हो गया है जो सिस्टम पर आधारित यूज़र पैटर्न को ऑप्टिमाइज़ करता है। हॉनर टीम ने फोटो गैलरी के लिए रीसाइकल बिन भी दिया है जिसकी मदद से गलती से डिलीट किए गए फोटो और वीडियो को फिर से हासिल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि रीसाइकल बिन में 30 दिन तक के डिलीट किए गए वीडियो और फोटो मौज़ूद रहते हैं। यूज़र अब इनहांस्ड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट का भी मज़ा ले सकते हैं। अब यूज़र अपने Honor 7X को दो ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे।

याद रहे कि हॉनर 7एक्स को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त Honor 7X एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। हॉनर 7एक्स में सबसे पहले आपका ध्यान खीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

इसमें एक ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good screen
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.93 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Android Oreo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »