• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स

भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स

स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए संशोधित प्रावधान अगले वर्ष अप्रैल से लागू होगा। इसके बाद इस प्रोडक्ट के लिए विशेष स्टैंडर्ड का पालन करना होगा

भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स

इसके बाद स्मार्टफोन के प्रोटेक्टर्स के मैन्युफैक्चरर्स और इम्पोर्टर्स को क्वालिटी से जुड़ी शर्तों को पूरा करना होगा

ख़ास बातें
  • अगले वर्ष अप्रैल से इन रूल्स को लागू किया जाना है
  • इनमें ग्लास की क्वालिटी, डायमेंशन और स्ट्रेंथ को लेकर शर्तें शामिल होंगी
  • इसके बाद स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को BIS मार्किंग दी जाएगी
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स से जुड़ी एक्सेसरीज का मार्केट तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इन एक्सेसरीज की क्वालिटी को लेकर कस्टमर्स को समस्या भी होती है। देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए केंद्र सरकार नए रूल्स लाने की तैयारी कर रही है। अगले वर्ष अप्रैल से इन रूल्स को लागू किया जाना है। इसके बाद स्मार्टफोन के प्रोटेक्टर्स के मैन्युफैक्चरर्स और इम्पोर्टर्स को क्वालिटी से जुड़ी शर्तों को पूरा करना होगा। इनमें ग्लास की क्वालिटी, डायमेंशन और स्ट्रेंथ को लेकर शर्तें शामिल होंगी। 

सरकार ने अपने कंपल्सरी रजिस्ट्रेशन रूल्स में शामिल प्रोडक्ट्स की लिस्ट में स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को जोड़ा है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने 21 सितंबर को एक संशोधन के जरिए यह बदलाव किया है। इसके लिए IS 19348:2025 की पहचान तय की गई है। इसका टाइटल 'ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर - स्पेसिफिकेशन' है। स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए संशोधित प्रावधान अगले वर्ष अप्रैल से लागू होगा। इसके बाद इस प्रोडक्ट के लिए विशेष स्टैंडर्ड का पालन करना होगा। 

IS 19348:2025 में ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए विशेष शर्तों को शामिल किया गया है। इनमें ग्लास की क्वालिटी, डायमेंशन और स्ट्रेंथ को लेकर शर्तें शामिल होंगी। इस स्टैंडर्ड में एडहेसिव, एंटी-शैटर फिल्म्स, एंटी-ग्लेयर कोटिंग, ब्लू-लाइट फिल्टरिंग और प्राइवेसी लेयर्स को भी कवर किया गया है। नए रूल्स से मार्केट में उपलब्ध स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के प्रकारों पर भी असर पड़ सकता है। नए रूल लागू होने के बाद सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को BIS मार्किंग दी जाएगी। इन प्रोडक्ट्स के रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स से कस्टमर्स को स्टैंडर्ड के साथ कम्प्लायंस के बारे में भी जानकारी मिलेगी। 

समार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स से जुड़े कारोबारों को नई शर्तों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त टेस्टिंग और करने के साथ ही सर्टिफिकेशन की कॉस्ट का भार भी उठाना होगा। इन खर्चों का प्रोडक्ट्स की कॉस्ट पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इस नोटिफिकेशन में इन प्रोडक्ट्स के रिटेल प्राइसेज में बढ़ोतरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स का चीन से बड़ी मात्रा में इम्पोर्ट किया जाता है। इस वजह से इन प्रोडक्ट्स के लिए क्वालिटी के स्टैंडर्ड को लागू करना एक चुनौती हो सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »