Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

कुछ अन्य स्मार्टफोन मेकर्स ने भी सेकेंडरी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max में रियर डिस्प्ले दिया गया था

Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Honor 700 Pro में रियर पैनल पर 1.72 इंच सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है
  • Honor 600 सीरीज को मैग्नेटिक मिनी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ लाया गया था
  • कुछ अन्य हैंडसेट मेकर्स ने भी सेकेंडरी डिस्प्ले वाले मॉडल पेश किए हैं
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor के आगामी स्मार्टफोन में रियर डिस्प्ले दिया जा सकता है। Honor 700 सीरीज का यह स्मार्टफोन हिस्सा हो सकता है। कुछ अन्य स्मार्टफोन मेकर्स ने भी सेकेंडरी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max में रियर डिस्प्ले दिया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी Honor 700 Pro में फ्रंट पर 6.57 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर 1.72 इंच सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। Honor 700 Pro में Xiaomi 17 Pro की Magic Back Screen के समान कैमरा आइलैंड के अंदर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

इससे पहले Honor 600 सीरीज को मैग्नेटिक मिनी डिस्प्ले एक्सेसरी के साथ पेश किया गया था। यह एक्सेसरी इस स्मार्टफोन के रियर में अटैच होती है। इससे यूजर्स सेल्फी के लिए मेन कैमरा का इस्तेमाल करने के साथ ही स्मॉल एक्सटर्नल स्क्रीन पर प्रिव्यू देख सकते हैं। Honor 700 सीरीज को अगले कुछ महीनों में चीन में पेश किया जा सकता है। हाल ही में Honor Robot Phone को लॉन्च किया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.28 CMOS सेंसर और f/1.6 और 23 mm इक्विवेलेंट गिंबल स्टैबलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके कैमरा सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा सिस्टम 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इस स्मार्टफोन में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कैप्चर करने पर सब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए रोटेट होता है। इसमें थ्री-एक्सिस गिंबल स्टैबलाइजेशन सिस्टम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »