Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है Samsung का OLED डिस्प्ले

अगले महीने लॉन्च होने वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में इसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL शामिल हो सकते हैं

Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है Samsung का OLED डिस्प्ले

इस सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Tensor G4 हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Pixel 9 में 1,800 निट्स की फुल स्क्रीन HDR हो सकती है
  • Pixel 9 सीरीज में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है
  • कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold भी लाने की तैयारी है
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 9 सीरीज अगले महीने लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के डिजाइन का सोशल मीडिया के जरिए खुलासा हुआ है। इसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL शामिल हो सकते हैं। कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold भी लाने की तैयारी है। 

Android Authority की रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 9 सीरीज में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का OLED डिस्प्ले हो सकता है। इस सीरीज के Pixel 9 में 1,800 निट्स की फुल स्क्रीन HDR हो सकती है। Pixel 9 Pro और 9 Pro XL में 2,050 निट्स की HDR ब्राइटनेस मिल सकती है। Pixel 9 Pro में 6.34 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Pixel 8 Pro में 6.71 इंच की स्क्रीन थी। गूगल ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 9 Pro Fold को लाने की भी पुष्टि की है। 

हाल ही में एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया था कि Pixel 9 सीरीज में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि यह Qualcomm का 3D Sonic Gen 2 सेंसर हो सकता है। इस सेंसर का इस्तेमाल Samsung के Galaxy S24 Ultra में भी किया गया है। अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के ऑप्टिकल सेंसर से तेज और अधिक सटीक होने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज के किन मॉडल्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले होगा। 

Pixel 9 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Tensor G4 हो सकता है। हाल ही में इस सीरीज के बेस मॉडल Pixel 9 की एक इमेज लीक हुई थी। इसमें यह स्मार्टफोन पिंक कलर में पिल शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ था। Google के Pixel 8 की जल्द देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन और वियतनाम में की जाती है। देश में बने इस स्मार्टफोन का पहला बैच सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने कहा था कि उसकी योजना देश में Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1344x2992 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »