Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

यह Qualcomm का 3D Sonic Gen 2 सेंसर हो सकता है। इस सेंसर का इस्तेमाल Samsung के Galaxy S24 Ultra में भी किया गया है

Google की Pixel 9 सीरीज में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.24 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है

ख़ास बातें
  • यह Pixel 8 सीरीज की जगह ले सकती है
  • इस सीरीज में बेस और Pro मॉडल्स के अलावा Pro XL भी शामिल हो सकता है
  • Google के Pixel 8 की जल्द देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 9 सीरीज अगले महीने लॉन्च की जाएगी। यह Pixel 8 सीरीज की जगह ले सकती है। कंपनी की Pixel 9 सीरीज में बेस और Pro मॉडल्स के अलावा Pro XL भी शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Android Authority की रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 9 सीरीज में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Qualcomm का 3D Sonic Gen 2 सेंसर हो सकता है। इस सेंसर का इस्तेमाल Samsung के Galaxy S24 Ultra में भी किया गया है। अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के ऑप्टिकल सेंसर से तेज और अधिक सटीक होने का दावा किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज के किन मॉडल्स में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले दिया जाएगा। 

Pixel 9 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Tensor G4 हो सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.24 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है। Pixel 8 Pro में 6.34 इंच और Pro XL वेरिएंट में 6.73 इंच AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। हाल ही में इस सीरीज के बेस मॉडल Pixel 9 की एक इमेज लीक हुई है। इसमें यह स्मार्टफोन पिंक कलर में पिल शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ था। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Google के Pixel 8 की जल्द देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन और वियतनाम में की जाती है। देश में बने इस स्मार्टफोन का पहला बैच सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। 

इस रिपोर्ट में कंपनी की योजना की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग Dixon Technologies करेगी। इसके लिए ट्रायल शुरू किया गया है। पिछले वर्ष गूगल ने कहा था कि उसकी योजना देश में Pixel 8 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। देश में प्रति माह इन स्मार्टफोन्स की एक लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। Pixel 8 में 6.2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz का है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • कमियां
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4575 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G3
फ्रंट कैमरा11-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1344x2992 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »