20,000 रुपये से कम वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 18:12 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड11 मिनी एस 16,999 रुपये में उपलब्ध है
  • रेडमी मी मैक्स बड़े स्क्रीन में आने वाला एक अच्छा विकल्प है
  • मोटो जी5 प्लस और लेनोवो ज़ेड2 प्लस दो शानदार विकल्प हैं
क्या आप बाज़ार में नए फोन की तलाश में हैं? क्या आप एक अच्छे फोन के लिए थोड़े ज़्यादा पैसे खर्च करना चाहते हैं, लेकिन आपने एक बजट तय किया हुआ है। हमने आपके लिए बाज़ार में उपलब्ध 20,000 रुपये से कम वाले स्मार्टफोन की एक सूची बनाई है। और हमें लगा कि सभी बेहतरीन स्मार्टफोन 15,000 रुपये के आसपास हैं और हमारी सूची में शामिल सबसे महंगा विकल्प 16,999 रुपये में आता है।

तो हमारी सूची देखें और जानें कि 20,000 रुपये कम में बाज़ार में आपके लिए क्या है। हमने इस सूची में उन्हीं स्मार्टफोन को शामिल किया है, जिनका हने रिव्यू किया है।
Advertisement

20,000 रुपये से कम वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन:

नूबिया ज़ेड11 मिनी एस
Advertisement
इस सूची में शामिल सबसे नया फोन है, नूबिया ज़ेड11 मिनी एस। इस फोनो की कीमत 16,999 रुपये है। इस फोन की टक्कर नए मोटो जी5 प्लस (रिव्यू) से है, जिसके टॉप वेरिएंट की की कीमत और स्पेसिफिकेशन इतनी ही है। इस फोन की बनावट अच्छी है और फोन ख़ूबसूरत दिखता है। शानदार कैमरे और बढ़िया परफॉर्मेंस के साथ फोन की बैटरी एक पूरे दिन चल जाती है। फोन में फास्ट चार्जिंग का ना होना एक खामी है, क्योंकि फोन एक घंटे में 36 प्रतिशत ही चार्ज होता है।

मोटो जी5 प्लस
Advertisement
16,999 रुपये की कीमत वाला मोटोरोला जी5 प्लस (रिव्यू) मोटोरोला का नया डिवाइस है और यह अपने पिछले वेरिएंट से ज़्यादा बेहतर है। खामी की बात करें तो, फोन का लाउडस्पीकर बहुत अच्छा नहीं है और कम रोशनी कैमरा परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकती थी। फोन थोड़ा गर्म भी हो जाता है। हालांकि, नियर-स्टॉक एंड्रॉयड नूगा अनुभव, टर्बो चार्जिंग सपोर्ट इसे एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। मोटोरोला का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी के चलते आप देख सकते हैं कि बढ़ती प्रतिद्वंदिता के बीच भी मोटोरोला इस सेगमेंट में एक बड़ी खिलाड़ी बनी हुई है।

अगर आपका बजट बहुत ज़्यादा नहीं है, तो आप निश्चित तौर पर मोटो जी4 प्लस चुन सकते हैं। पिछली जेनरेशन का मोटो जी4 प्लस आज भी एक शानदार विकल्प है और यह ऑनलाइन करीबप 2,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। पिछला फोन सभी डिपार्टमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस देता है, हालांकि नया मोटो जी5 प्लस कुछ सॉफ्टवेयर सुधार के साथ एक खरीदने योग्य फोन है। इसलिए अगर आपका बजट कम है तो मोटो जी4 प्लस एक बुरा विकल्प नहीं है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
Advertisement
कम कीमत की बात करें तो, सैमसंग के पास इस रेंज में ऊपर बताए दोनों स्मार्टफोन की तरह तो विकल्प नहीं है। लेकिन 15,000 से ज़्यादा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम (रिव्यू) एक मजबूत डिवाइस है। यह फोन सभी जगह शानदार परफॉर्म करता है, ख़ासतौर पर बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के मामले में। फिंगरप्रिंट सेंसर थोड़ी समस्या कर सकता है, जो कि 2017 में आश्चर्यजनक है। फोन को शानदार स्क्रीन, एस पावर मैनेजमेंट और एक ओवरऑल डिज़ाइन व बिल्ड क्वालिटी शानदार पैकेज बनाते हैं।

लेनोवो ज़ेड2 प्लस
मोटोरोला के साथ, लेनोवो ने भी 20,000 रुपये कम वाली कीमत में कई सारे अच्छे और कामयाब फोन पेश किए हैं। लेनोवो ज़ेड2 प्लस (रिव्यू) एक ऐसा फोन है जो अच्छे दाम में कई सारे फ़ीचर और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इसे एक खरीदने योग्य फोन बनाते हैं। यह फोन फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आता है, जो एक काम का फ़ीचर है। हालांकि, साथ आने वाला चार्जर निराश करता है और यह तेजी से चार्ज नहीं करता। इसके अलावा कैमरा परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया जा सकता था।

इसके अलावा पिछली जेनरेशन स्मार्टफोन लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 भी एक खरीदने लायक बजट स्मार्टफोन है, जो ज़ेड2 प्लस से 1,500 रुपये सस्ता है।

शाओमी मी मैक्स
इस सूची में आखिरी नाम है एक फोन से ज़्यादा फैबलेट की तरह दिखने वाला शाओमी मी मैक्स। शाओमी मी मैक्स (रिव्यू) बड़े स्क्रीन के साथ एक शानदार विकल्प है, खा़सकर कीमत के लिहाज़ से। बड़े साइज़ के बावज़ूद इसका 6.44 इंच स्क्रीन वाला फोन अच्छा दिखता है। फोन का डिस्प्ले बेहतरीन है और यह किसी चैंपियन की तरह परफॉर्म करता है। इसके अलावा, एक और ख़ास बात है कि, बड़े साइज़ में आने के बावज़ूद इसकी 4850 एमएएच की बैटरी शानदार परफॉर्म करती है।

इसके अलावा 19,999 रुपये में आने वाला शाओमी मी मैक्स प्राइम भी इस सूची में अपनी जगह बनाता है। हालाांकि, हमने इस वेरिएंट का रिव्यू नहीं किया है इसलिए हम इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते। मी मैक्स प्राइम में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम है और यह 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। कागजों की बात करें तो यह एक अपग्रेड लगता है लेकिन शायद 5,000 ज़्यादा देकर यह खरीदने योग्य नहीं है। अगर आपने कोई बजट सोच रखा है, तो शाओमी रेडमी नोट 4 एक अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से शुरू होती है, लेकिन हम आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने की सलाह देंगे। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। अधिकतर बजट स्मार्टफोन की तरह कैमरा परफॉर्मेंस औसत है लेकिन, बाकी जगह ह फोन निराश नहीं करता। और बिल्ड क्वालिटी व बैटरी लाइफ भी अच्छी है।

20,000 रुपये से कम सेगमेंट में ये हमारे टॉप पांच स्मार्टफोन हैं। इन पांच के अलावा, हमने आपको तीन बजट स्मार्टफोन का भी सुझाव दिया है। लेकिन हम आपको बाज़ार में उपलब्ध 10,000 रुपये से कम कीमत वाले शाओमी रेडमी 3एस प्राइम और लेनोवो के6 पावर को भी खरीदने की सलाह देंगे।

ये दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं, हालांकि लेनोवो के6 पावर में हाई-रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी डिस्प्ले है। दोनों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। लेनोवो का फोन थोड़ा ज़्याादा क्लॉक स्पीड पर चलता है। इसके अलावा दोनों फोन एक जैसे हैं। बनावट, मजबूती और शानदार बैटरी लाइफ के साथ इन फोन की कीमत कम रखी गई है।

नीचे कमेंट के जरिए हमें बताएं कि इनमें से कौन सा फोन आपको पसंद आया? और हमें कौन से दूसरे फोन को हमारी सूची में शामिल करना चाहिए।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build and aesthetics
  • Capable set of cameras
  • All-day battery life
  • Snappy app and gaming performance
  • Bad
  • Slow charging times
  • Custom skin could use some refinement
  • No NFC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • Bad
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.